Home » Blog » दुनिया » तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड; हुआ भव्य स्वागत, लक्सन से होगी अहम वार्ता

तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड; हुआ भव्य स्वागत, लक्सन से होगी अहम वार्ता

0
तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड

International Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे। इस दौरान उनका औपचारिक स्वागत किया गया। दो दिवसीय यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ शिखर वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, कृषि, तकनीक, रक्षा सहयोग और मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मार्च 2025 में लक्सन की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में जो सकारात्मक गति आई है, यह यात्रा उसे और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का उनका दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘महासागर विजन’ को और मजबूती देगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ शिखर वार्ता की थी। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, विशेषकर समुद्री सुरक्षा, को मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की वाणिज्यिक आपूर्ति के लिए असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते को भी अंतिम रूप दिया गया। वहीं, इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों समेत विभिन्न क्षेत्रों में 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed