Home » Blog » राज्य » उत्तर प्रदेश » महाराजगंज » नौतनवा और सोनौली के होनहारों ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, पूर्व नपा अध्यक्ष गुड्डू खान ने किया सम्मानित

नौतनवा और सोनौली के होनहारों ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, पूर्व नपा अध्यक्ष गुड्डू खान ने किया सम्मानित

0
WhatsApp Image 2026-07-21 at 2.26.42 PM

नौतनवा (महराजगंज)/आनन्द श्रीवास्तव: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 के नतीजों में नौतनवा क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 निवासी जीज्ञांस कौशल (पुत्र मनोज कौशल), नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 14 निवासी रहमान खान (पुत्र निजामुद्दीन खान) और रामनगर अड्डा निवासी आदित्य वरुण (पुत्र संतोष वरुण) की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।

इन प्रतिभाशाली छात्रों की बड़ी कामयाबी पर नौतनवा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ने नौतनवा नगर के बाईपास स्थित एक विद्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान गुड्डू खान ने अपने समर्थकों के साथ सभी सफल छात्रों को फूल-माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनकी इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण, डॉक्टर बनकर करेंगे समाज की सेवा

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व नपा अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि इन सभी होनहार छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे नौतनवा और सोनौली क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। श्री खान ने विश्वास जताया कि ये सभी छात्र आगे चलकर एक सफल और संवेदनशील चिकित्सक बनेंगे और समाज तथा देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर होनहारों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहनवाज खान, अनुज कुमार, निजामुद्दीन, मनोज कौशल, दीपू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed