मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया, अमित शाह छात्रों के साथ हुई बर्बरता के जिम्मेदार हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेस करते हुए
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस करते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कील लगी लाठी से छात्रों पर हमले हुए हैं और पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस ने छात्रों के साथ बर्बरता की है और इसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं।
हालांकि, इससे पहले बीजेपी ने साफ कहा कि छात्रों के ऊपर पैलेट गन पर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं अब राहुल गांधी फिर यह दावा कर रहे हैं कि छात्रों पर पैलेट गन चलाया गया है। राहुल गांधी ने पांच तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया, “संसद से 500 मीटर दूर भारत के बच्चों को मारा गया।” उन्होंने छात्रों के साथ हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले में गृह मंत्री को लगातार जानकारी दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने खुद देखा कि अमित शाह पुलिसवालों के साथ बात कर रहे थे। छात्रों के साथ जो हुआ, उस पर जवाब मिलना चाहिए।
LIVE: Press Conference | Indira Bhawan, New Delhi https://t.co/reKAidPIoX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 29, 2026
उन्होंने आगे कहा, ”25 जुलाई को गृह मंत्री को इस मामले में चिट्ठी लिखी थी। गृह मंत्री को दिल्ली पुलिस की ओर से लगातार ब्रीफिंग दी जा रही थी। मैंने अमित शाह को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बात करते देखा था। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि या तो गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर उन्हें सब कुछ पता था. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ जो हुआ, उस पर जवाब मिलना चाहिए.
बता दें कि बुधवार को लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल पारित कर दिया। सुबह विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित रही। इसके बार फिर से बिल पर चर्चा हुई, लेकिन राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी राय दी।
आज 6 बजे राहुल गांधी जी ने एक प्रेस वार्ता बुलाई और फिर से तथ्यों को भटकाने की कोशिश की। उन्होंने आक्षेप लगाया कि मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया।
मैंने बार-बार कहा है कि जब 45 लोगों को बोलने का मौका दिया गया, तो राहुल गांधी को बोलने का मौका क्यों नहीं दिया जाएगा? जब प्रियंका… pic.twitter.com/3CBL9rVBKs
— BJP (@BJP4India) July 29, 2026
राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने किया पलटवार
राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार भी किया है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने दोबारा से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गाँधी के नहीं बोलने देने के दावे को गलत ठहराया. पात्रा ने कहा कि राहुल जी को बोलने का मौका दिया गया, लेकिन वो बोल नहीं पाए. राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस वालों से गृहमंत्री जी बात कर रहे थे, वो लगातार बात कर रहे थे आपने देखा था क्या ? क्या आप उनके ऑफिस में बैठे थे? कहां देखा? बताइए जरा.


