यासीन मलिक समेत 6 अन्य लोगों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप होगा तय, दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली: स्पेशल NIA कोर्ट ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और 6 अन्य लोगों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हवाला चैनलों के जरिए पाकिस्तानी प्रतिष्ठान से विदेशी फंडिंग ली थी। आरोप है कि अपराध से 8,94,87,639 रुपये की रकम जुटाई गई और बाद में आरोपियों को मिली।

अन्य आरोपियों में जहूर अहमद शाह वटाली, अब्दुल रशीद शेख, शब्बीर अहमद शाह, नवल किशोर कपूर, ट्रिसन फार्म्स एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और मसरत आलम भट शामिल हैं। आरोप है कि आरोपी अपनी विचारधारा और अलगाववाद व देश के कानून के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए हवाला और अन्य आतंकवादी संगठनों से अलग-अलग तरीकों और चैनलों के जरिए फंड लेने में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *