लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर 28 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। शुक्रवार को जारी इस ट्रांसफर लिस्ट में गौतमबुद्धनगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का नाम भी शामिल है। उनको अब गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। रविंद्र गौड़ अब नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। नोएडा से लेकर बनारस तक पुलिस मुखिया को इधर से उधर कर दिया गया है।
चुनाव आयोग ने एक जिले में तीन साल से जमे प्रशासन और पुलिस विभाग के अफसरों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश दिया था। इस क्रम में यूपी सरकार पिछले कई दिनों से लगातार तबादला सूची जारी कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार को 28 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया।
प्रयागराज के पुलिस आयुक्त बने मोहित अग्रवाल
आईपीएस मोहित अग्रवाल जो अब तक वाराणसी के पुलिस कमिश्नर थे, उनको प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना पद पर भेजा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है।
जे रविन्दर गौड़ नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर
अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन भेजा गया है। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड़ को नोएडा का नया पुलिस कमिश्नर बना दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
शैलेश कुमार पांडेय आगरा से भेजे गए अलीगढ़
पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ मंडल प्रभाकर चौधरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र बनाया गया है। अभिषेक सिंह जो अभी तक पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र थे, उनको इसी पद पर आगरा भेज दिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा शैलेश कुमार पाण्डेय को अलीगढ़ का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
इलामारन नोएडा से भेजी गईं लखनऊ
आशीष तिवारी जो पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ पद पर थे, उनका तबादला कर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र भेज दिया गया है। अयोध्या के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद को एसएसपी बनाया गया है। इलामारन जो पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर थीं, उनको एसपी, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है।
नरेन्द्र कुमार को आगरा से गोरखपुर भेजा गया
आकाश तोमर जो सेनानायक, 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली पद पर थे, उनको एसपी, डॉ बीआर अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है। अमित कुमार I सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद को एसपी, ईओडब्ल्यू लखनऊ के पद पर नई तैनाती मिली है। नरेन्द्र कुमार सिंह सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर बनाया गया है।
राजेश कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त कार्यभार
डॉ अनिल कुमार पाण्डेय सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी को एसपी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ भेजा गया है। त्रिभुवन सिंह सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा का पुलिस अधीक्षक, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ पद पर तबादला कर दिया गया है। राजेश कुमार श्रीवास्तव को सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
▪️ लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनीं।
▪️ रविंद्र गौड़ नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर।
▪️ मोहित अग्रवाल प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बने।
▪️ किरन एस वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर।
▪️ प्रवीण कुमार एडीजी बरेली जोन बने।
▪️ रमित शर्मा एडीजी लखनऊ जोन बने।
▪️ पीयूष मोर्डिया एडीजी स्थापना बनाए गए।
▪️ प्रभाकर चौधरी DIG लखनऊ रेंज बने।
▪️ अभिषेक सिंह DIG आगरा रेंज बने।
▪️ शैलेश पांडे DIG अलीगढ़ रेंज बने।
▪️ आशीष तिवारी DIG सहारनपुर रेंज बने।
▪️ गौरव ग्रोवर एसएसपी मुरादाबाद बने।
▪️ सतपाल अंतिल अयोध्या के नए एसएसपी।
▪️ प्रीति यादव नोएडा से पीएसी आगरा भेजी गईं।