महराजगंज (प्रशांत त्रिपाठी)। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया। इस दौरान सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सभी ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह समेत जिले के अन्य अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।

