दिल्ली लैंड करते ही अभिजीत दिपके, सौरभ दास, रांका डिटेन, फ्लाइट के अंदर पुलिस का एक्शन, बोले- झुकेंगे नहीं

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके को फ्लाइट से ही डिटेन कर लिया गया। उनके साथ सौरभ दास और आशुतोष रांका भी थे, तीनों को दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस इस वक्त एक्शन मोड में है और किसी भी हालत में सीजेपी कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर जाने से रोकना चाहती है।

 

एक साथ दिल्ली के लिए हुए थे रवाना

आज जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिपके, सौरभ और रांका के साथ मुबंई से रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें फ्लाइट से उतरने ही नहीं दिया और वहीं से डिटेन कर लिया गया। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस की कुछ महिला सिपाही फ्लाइट में प्रवेश करती हैं और दिपके को उनके साथ चलने के लिए कहती हैं। इस दौरान दिपके उनसे कहते हैं कि ये सब काम उन्हें फ्लाइट से नीचे उतरने देने के बाद भी किया जा सकता था। डिटेन होने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा कि वो झुकेंगे नहीं।

 

ध्रुव राठी सहित 150 प्रदर्शनकारी डिटेन

इससे पहले दिल्फेली पुलिस ने फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी डिटेन कर लिया। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों से 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है। डिटेन किए गए छात्रों में दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भी है। उन्हें कल रात को ही हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद से सभी जामिया नगर पुलिस स्टेशन में हैं। दिल्ली पुलिस के आज के एक्शन से ऐसा लग रहा है कि पुलिस पिछली बार वाली गलतियां नहीं दोहराना चाहती है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जो प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर हुआ था, उसमें सभी जंतर-मंतर पहुंच गए थे और उसके बाद वहां से नहीं हिले थे। इसलिए पुलिस अब सीजेपी नेताओं सहित प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने ही नहीं दे रही है।

जंतर-मंतर जाने से लोगों को रोक रही पुलिस

दिल्ली पुलिस इस बात का खासतौर पर ध्यान रख रही है कि किसी भी हालत में प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर तक न पहुंच सकें। दिल्ली से लगने वाली सभी बॉर्डर पर भी भारी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात हैं। गाड़ियों की रोक-रोक कर तलाशी ली जा रही है, जो भी वाहनकर्मी संदिग्ध लग रहा है उसे डिटेन किया जा रहा है।

जंतर-मंतर पर आज क्यों बुलाया गया प्रोटेस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी ने ये धरना-प्रदर्शन देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रखा है। सीजेपी की मांग है कि सीईसी जल्द से जल्द अपने पद से इस्तीफा दे दें। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि पूरे 14 बार बाकी दो चुनाव आयुक्त, मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर आपत्ति जाहिर कर चुके हैं। इसके बाद से ही विपक्ष सहित कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *