Home » Blog » राज्य » मध्य प्रदेश » MP में रातों रात देवर-भाभी बने अरबपति! खातों में आई अरबों की रकम, इलाके में मचा हड़कंप

MP में रातों रात देवर-भाभी बने अरबपति! खातों में आई अरबों की रकम, इलाके में मचा हड़कंप

0
MP में रातों रात देवर-भाभी बने अरबपति

MP में रातों रात देवर-भाभी बने अरबपति

हरदा/मध्य प्रदेश: हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड के ग्राम देवपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है। यहां एक आदिवासी परिवार के देवर और भाभी के बैंक खातों में अचानक अरबों रुपये की राशि आने से  हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वृद्धावस्था पेंशन और मजदूरी की राशि निकालने पहुंचे परिवार को तब हैरानी हुई जब खाते में करीब 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये की राशि दिखाई दी। गरीब परिवार के लोग इस रकम को देखकर खुद भी स्तब्ध हैं और अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी राशि इनके खातों में कहां से और कैसे पहुंची।

खिरकिया तहसील के ग्राम देवपुर में रहने वाले आदिवासी बुजुर्ग गुलाब सिंह ठाकुर और उनकी भाभी उस समय चर्चा का विषय बन गए जब उनके खातों में अरबों रुपये का ट्रांजैक्शन दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारजन अपने खातों से पेंशन और तेंदूपत्ता मजदूरी की राशि निकालने कियोस्क केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान संचालक ने उन्हें खाते में दर्ज भारी-भरकम राशि की जानकारी दी। रकम सुनते ही परिवार के होश उड़ गए और देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर फैल गई। ग्रामीण भी यह जानकर हैरान हैं कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, उनके खातों में आखिर अरबों रुपये कैसे दिखाई दे रहे हैं।

जब खाता धारक परिवार से बातचीत की, तो उन्होंने  कहा कि उन्हें इस ट्रांजेक्शन की कोई जानकारी नहीं है। परिवार का कहना है कि उनके पास खुद की कृषि भूमि तक नहीं है और वे डूब क्षेत्र से विस्थापित होकर यहां निवास कर रहे हैं। मजदूरी और सरकारी योजनाओं पर निर्भर यह परिवार आज भी सामान्य जीवन जी रहा है।

 ऐसे में खातों में अरबों रुपये की एंट्री कई सवाल खड़े कर रही है। क्या यह बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी है, किसी बड़े वित्तीय लेन-देन की त्रुटि है या फिर कोई और मामला? फिलहाल पूरे क्षेत्र में इसी चर्चा का माहौल है और लोग इस रहस्यमयी ट्रांजैक्शन की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं। बैंक अधिकारियों से जब इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने ट्रांजैक्शन की एवं पासबुक देख कर मामले जांच करने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed