Home » Blog » चुनाव समाचार » बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने झोंकी ताकत, नितिन नवीन सहित उतारे 40 स्टार प्रचारकों की फौज

बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने झोंकी ताकत, नितिन नवीन सहित उतारे 40 स्टार प्रचारकों की फौज

0
बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने झोंकी ताकत

बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने झोंकी ताकत

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार को लेकर बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। पार्टी ने एक सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में कुल 40 नेताओं और प्रमुख चेहरों को स्टार प्रचारक बनाया गया है, जो चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं, रोड शो और चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

इन नेताओं को पार्टी ने प्रचार के लिए उतारा 
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय, दीपक प्रकाश, विनोद तावड़े, रविशंकर प्रसाद, राज भूषण चौधरी, रामकृपाल यादव और जनक राम समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा सीट पर किया प्रचार 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को लोगों से बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नवीन, उपचुनाव से पहले अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच रहने के लिए दो दिवसीय पटना दौरे पर हैं। विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना तीन अगस्त को होगी।

 भाजपा अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र के साथ अपने परिवार के लंबे जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ”मेरे परिवार का इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ लंबे समय का संबंध रहा है। मेरे दिवंगत पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने वर्षों के संघर्ष और समर्पण से इस क्षेत्र के विकास में योगदान दिया। मैंने भी पिछले 20 वर्षों में यहां के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर काम किया है।” नवीन ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में क्षेत्र में पार्क, सामुदायिक भवन और सड़कों का निर्माण कराया गया तथा पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने विश्वास जताया कि नीरज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बांकीपुर बिहार के सर्वाधिक विकसित विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed