Amritsar में पुलिस व बदमाश के बीच एनकाऊंटर, जवाबी फायर में घायल हुआ आरोपी
अमृतसर: बीते दिनों जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में हुई गोलीबारी की घटना को पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले सुलझा लिया है। डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि एसएचओ हरपाल सिंह की अगुवाई में जंडियाला मोड़ के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान दूसरी ओर से मोटरसाइकिल पर सवार लवप्रीत सिंह पुत्र मंगल सिंह आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पहचान होने के बाद जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का ईशारा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा सैल्फ डिफैंस में चलाई गई गोली से आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी के रूप में हुई।

क्या कहना है पुलिस का?
थाना जंडियाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरपाल सिंह का कहना है कि इनपुट थी कि आरोपी बाइक पर आ रहा है। जिस पर ट्रैप लगा उसे रुकने का ईशारा किया गया मगर उसने नाका पार्टी पर फायरिंग कर दी। गिरफ्तार करने के बाद यह बात सामने आई कि आरोपी के विरुद्ध करीब 9 अपराधिक मामले दर्ज है।

एनकाऊंटर के दौरान उसकी टांग में गोली लगी और पुलिस ने मौके से 30 बोर पिस्तौल व मैग्जीन रिकवर किया गया, जिस व्यक्ति पर आरोपी द्वारा फायरिंग की गई थी उसके बेटे बलजीत सिंह के साथ 8 जुलाई को जेल में साजन के साथ कहा-सुनी हुई थी, जिसके बाद कान्हा ने अपने साथियों से फायरिंग करवाई थी। पुलिस मामले की गहण जांच कर रही है।


