नौतनवा/महराजगंज (कुँवर विक्रम प्रताप सिंह)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नौतनवा नगर में पुलिस ने कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ाई है। क्षेत्राधिकारी नौतनवां के नेतृत्व में थाना नौतनवां पुलिस के साथ नगर के प्रमुख बाजार, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया। पुलिस की ओर से लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस की यह कवायद त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।