नौतनवा: आगामी त्योहारों को लेकर नौतनवा थाने में पीस कमेटी की बैठक

नौतनवा/महराजगंज (कुँवर विक्रम प्रताप सिंह)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नौतनवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने की।

बैठक के दौरान संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद किया गया। इस दौरान आगामी त्योहारों के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित लोगों के साथ संवाद और समन्वय स्थापित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *