केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ रद्द

रायपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का आज 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चल रहा था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना के बाद केंद्रीय मंत्री का आज का प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशी बाई का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव जैत, जिला सीहोर में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज एक महत्वपूर्ण दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचना था, लेकिन मातृशोक के चलते उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *