महराजगंज: पीएम मोदी के जन्मदिन पर नौतनवा में रक्तदान शिविर, 18 लोगों ने किया महादान

महराजगंज (आनन्द श्रीवास्तव)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत महराजगंज जिले में विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘सेवा ही संकल्प है’ के निमित्त आज विधानसभा नौतनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतनपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

18 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

इस रक्तदान शिविर में स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, शिविर के दौरान कुल 18 रक्तदाताओं ने आगे आकर अपना रक्तदान किया। यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने और जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।

समीर त्रिपाठी ने किया शिविर का उद्घाटन

रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समीर त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता लालचंद चौधरी, जिला मंत्री बाबू शर्मा, विष्णु चौरसिया, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, अजय चौधरी, प्रवीण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश यादव, विजय यादव, उमेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, अवधेश यादव एडवोकेट, विनय आनंद चौधरी और रमेश चौधरी मौजूद रहे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *