महराजगंज: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना क्षेत्रों में चला जागरूकता अभियान

महराजगंज (आनन्द श्रीवास्तव)। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महराजगंज पुलिस की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

थाना श्यामदेउरवा की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर महिला हेल्पलाइन नंबर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर और POCSO Act सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसी क्रम में महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने भी थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं, महिला हेल्पलाइन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

थाना नौतनवा की मिशन शक्ति टीम ने भी क्षेत्र में अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया। वहीं, थाना बरगदवा की मिशन शक्ति टीम ने भी थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया और महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा POCSO Act सहित विभिन्न प्रावधानों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पुलिस की ओर से चलाए गए इन जागरूकता अभियानों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था की जानकारी से अवगत कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *