• लाइव खबर अब तक न्यूज़

Suryakumar Yadav: बतौर T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को क्या दिया? बच सकती थी कप्तानी अगर…

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 क्रिकेट इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. साल 2024 में रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद, सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कप्तानी की कमान सौंपी गई थी. बतौर कप्तान सूर्या का रिकॉर्ड बेमिसाल रहा है, लेकिन क्रिकेट की अनिश्चितताओं के बीच अब उनकी कप्तानी ही नहीं, बल्कि टीम में उनकी जगह पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. माना जा रहा है बीसीसीआई अब नए टी20 कप्तान की तलाश में है.

बतौर कप्तान सूर्या ने टीम इंडिया को क्या दिया?

सवाल उठ रहा है कि क्या चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को कप्तान के रूप में बरकरार रखेंगे, या फिर भविष्य को देखते हुए किसी युवा चेहरे को जिम्मेदारी सौंपेंगे? अगर आंकड़ों के चश्मे से देखा जाए, तो सूर्यकुमार यादव ने एक कप्तान के तौर पर भारतीय टीम को सिर्फ जीत का स्वाद चखाया है. रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तानी की शुरुआत करने वाले सूर्या के नेतृत्व में टीम इंडिया ने एक भी बाइलेटरल सीरीज नहीं गंवाई.

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन

  • कुल मैच: 52 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें से रिकॉर्ड 42 मैचों में भारत को जीत दिलाई.
  • बाइलेटरल सीरीज: उनकी कप्तानी में भारत ने कुल 9 बाइलेटरल सीरीज खेलीं और सभी में जीत दर्ज की.
  • एशिया कप 2026: टीम इंडिया ने बिना एक भी मैच हारे एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की.
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्या की कप्तानी में भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम बनी जिसने अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा.

गिरता फॉर्म बना सबसे बड़ा विलेन

इतने शानदार और ऐतिहासिक कप्तानी रिकॉर्ड के बावजूद सूर्या की जगह खतरे में क्यों है? इसका सीधा और इकलौता जवाब है उनका खुद का खराब फॉर्म है. एक कप्तान के तौर पर तो वह सफल रहे, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में वह इस साल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. अगर वह अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी पुराना जलवा बिखेर रहे होते, तो शायद आज उनकी जगह पर सवाल उठाने की किसी में हिम्मत नहीं होती.

साल 2026 के निराशाजनक आंकड़े

वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बावजूद सूर्या का बल्ला शांत रहा. उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 242 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट गिरकर 136.72 पर आ गया. इस पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकलौती बड़ी पारी अमेरिका के खिलाफ मुंबई में आई थी, जहां उन्होंने नाबाद 84 रन बनाए थे और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने थे. वहीं, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सूर्या ने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 20.76 और स्ट्राइक रेट 147.54 का रहा.

इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव इस साल सितंबर में 36 साल के होने जा रहे हैं. बढ़ती उम्र और गिरते फॉर्म के बीच सेलेक्टर्स के सामने बड़ा फैसले लेने की चुनौती है. हालांकि, सूर्या खुद को अभी थका हुआ नहीं मान रहे हैं. उनका टारगेट लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक (LA28) में खेलना है, जहां क्रिकेट को शामिल किया गया है. लेकिन उन्हें ये मौका मिलना अब मुश्किल नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!