• लाइव खबर अब तक न्यूज़

NEET पेपर लीक मुद्दे को लोकसभा में उठाने की मांग, अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ में NEET अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपकर लोकसभा में पेपर लीक मुद्दा उठाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

 

 

लखनऊ: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav को आज NEET परीक्षा के अभ्यर्थियों ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लोकसभा में उठाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा स्थापित संस्था एनटीए द्वारा 3 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर NEET परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका पेपर लीक हो गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भाजपा के नेता, जो सरकार से जुड़े हुए हैं, उन्होंने अपने कॉलेज में सेंटर बनवाया और उनका पेपर लीक मामले में अहम योगदान है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अब तक इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

 

 

‘22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़’

ज्ञापन में कहा गया कि इस परीक्षा में लगभग 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस घटना के बाद आए दिन सुसाइड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि समाजवादी पार्टी लोकसभा में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और लोकसभा के मानसून सत्र में पेपर लीक के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा, ताकि इस धांधली में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई हो सके और भविष्य में परीक्षा में धांधली न हो।

अखिलेश यादव ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

ज्ञापन देने वालों में अनुज यादव, विलाल अंसारी, अजय रावत, आराधना द्विवेदी, सीमा वर्मा, आयुस्मान तथा अमर सिंह शामिल रहे। अभ्यर्थियों से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!