सहारनपुर मस्जिद नहीं, मुसलमानों के सीने पर चला बुल्डोजर.. BJP पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, अबू आजमी ने भी कोसा

मुंबई : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गिराने के मामले में महाराष्ट्र तक हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने यूपी सरकार पर निशाना लगाया है। वहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के सीनियर नेता वारिस पठान ने भी सरकार को खरीखोटी सुनाई है। अबू आजमी ने कहा कि आरएसएस मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है। सहारनपुर में सौ साल पुरानी मस्जिद को सत्ता में बैठे लोगों ने रात में जाकर तोड़ दिया। उन्होंने हाईकोर्ट जाने का मौका भी नहीं दिया।

अबू आजमी ने कहा कि मैं समझता हूं कि जब ये देश आजाद नहीं था, उस वक्त यह मस्जिद बनी थी। इस तरह से या किसी इमारत को भी इस तरह से तोड़ना, मैं समझता हूं बिल्कुल गलत है। उनको कोर्ट जाने का टाइम देना चाहिए था। यहां लगता है कि इस देश में जो है लोकशाही खत्म हो गई है और डिक्टेटरशिप शुरू हो चुकी है।

‘षडयंत्र करके गिराई मस्जिद’

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करने वालों ने हमारी मस्जिद पर नहीं, हमारे सीने पर बुलडोजर चलाया है। जब भारत की हिस्ट्री लिखी जाएगी तब इसे काला दिन लिखा जाएगा। हमारी एक और मस्जिद को षडयंत्र के तहत ध्वस्त कर दिया गया। वहां के लोगों को बुलाकर कहा कि मस्जिद सिर्फ सील करेंगे। बैरीकेड्स लगा दिए गए। लोगों को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। मस्जिद को शहीद कर दिया गया।

‘कायदे-कानून की उड़ीं धज्जियां’

आपके पास वक्त था, आप हाई कोर्ट जाने का समय दे सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उस दिन संविधान का गला घोंटा गया। लोकतंत्र का कत्ल किया गया। कायदे कानून की धज्जियां उड़ाई गईं। दिल हमारा आहत है। यह बुल्डोजर हमारे सीने पर चलाया गया। पहले वहां मस्जिद बनाई गई फिर कलेक्ट्रेट बना। मस्जिद 1911 में बनी थी, इसका दस्तावेज है।

बीजेपी फैला रही नफरत

यह लोग नफरत फैला रहे हैं। याकूब खान के शख्स बता रहे हैं कि उनकी जमीन है और उनके पास मस्जिद है। बीजेपी ध्यान भटका रही है, नफरत फैला रही है। मुसलमानों पर बुल्डोजर चला रही है। उन्होंने कहा कि अब हाई कोर्ट कायदा-कानून देखेगा। उन्होंने कहा कि यह मस्जिद तो वैध थी। कई अवैध जमीनों पर कंस्ट्रक्शन है। क्या आधी रात वहां जाकर बुल्डोजर चला रहे हैं? नहीं… क्योंकि वह मुसलमानों के कौम का नहीं है। आप इस तरह से किसी की मस्जिद को नहीं तोड़ सकते हैं।

मोहन भागवत का जिक्र कर भड़के

एआईएमआईएम नेता ने पूछा कि राष्ट्रवाद और देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले आप कौन होते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारों में केवल नफरत बांटी जा रही है। सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात कर रहे हैं। 30 साल से लोग जहां नमाज पढ़ रहे थे, उसे गिरा दिया गया। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। यह मस्जिद पर नहीं, बल्कि हमारे सीने पर बुलडोजर चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *