महराजगंज दौरे पर आज सीएम योगी, नौतनवा-फरेंदा को देंगे 208 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

महराजगंज (आनन्द श्रीवास्तव): उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आज महराजगंज दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नौतनवा और फरेंदा विधानसभा के लिए 208 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

 

महराजगंज दौरे पर आज सीएम योगी, नौतनवा-फरेंदा को देंगे 208 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
महराजगंज दौरे पर आज सीएम योगी, नौतनवा-फरेंदा को देंगे 208 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें विकास कार्यों और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

नौतनवा और फरेंदा को मिलेंगी कई विकास परियोजनाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौतनवा और फरेंदा विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 208 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सरकारी कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, सुरक्षा, यातायात और जनसभा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल भारत-नेपाल सीमा के समीप होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है और कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की जांच के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास भी जाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा के बाद स्थानीय विधायक ऋषि त्रिपाठी के नवनिर्मित आवास पर आयोजित गृह प्रवेश और सुंदरकांड कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसे लेकर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी काफी चर्चा है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!