• लाइव खबर अब तक न्यूज़

तमिलनाडु में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: दक्षिण भारत की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आधिकारिक तौर पर उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। 

मुख्यालय से आधिकारिक पत्र किया जारी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षरों के साथ इस संबंध में एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी किया है। इस पत्र में साफ किया गया है कि अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। इस फैसले के बाद अब अन्नामलाई की बीजेपी के प्राथमिक सदस्य के रूप में भी भूमिका समाप्त हो गई है।

 

तमिलनाडु में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा
तमिलनाडु में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा

 

दिल्ली में बैठकों का दौर और आख़िरी वक्त का ड्रामा

 2 जून को के. अन्नामलाई ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की थी। इसके फ़ौरन बाद अन्नामलाई की गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक बेहद गोपनीय बैठक हुई। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इन मुलाकातों के दौरान अन्नामलाई ने आलाकमान के सामने पार्टी छोड़ने की अपनी इच्छा साफ-साफ जाहिर कर दी थी।

एयरपोर्ट से वापस बुलाए गए अन्नामलाई

पार्टी छोड़ने की इच्छा जताने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। वे फ्लाइट पकड़ने ही वाले थे कि अचानक बीजेपी आलाकमान की तरफ से उन्हें वापस लौट आने का संदेश भेजा गया। शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मनाने और फैसले को टालने की आखिरी कोशिश की, लेकिन अन्नामलाई अपने रुख पर कायम रहे। अंततः, उनकी जिद के आगे झुकते हुए बीजेपी मुख्यालय को उनके इस्तीफे की प्रेस रिलीज जारी करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!