• लाइव खबर अब तक न्यूज़

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर फिर से हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछे हैं। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी पूछा है कि आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है? राहुल गांधी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?

 

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक में सीबीआई बड़े पैमाने पर छानबीन में जुटी है। अभी तक दो मास्टरमाइंड समेत करीब दर्जन भर आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!