आज का मौसम 14 जून 2025: भीषण गर्मी से जूझ दिल्ली को आज मिल सकती है राहत… यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी बरसेंगे बादल

आज का मौसम 14 जून 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है। सूरज की तपिश से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत देश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। आंधी की संभावना भी है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। 15 से 19 जून तक अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान 15 जून को हल्की बारिश और आंधी आएगी। 16 जून से बादल घने हो जाएंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज कितना रहेगा आपके शहर का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
दिल्ली 40 29
मुंबई 31 27
कोलकाता 35 28
चेन्नई 36 26
बेंगलुरु 32 20
हैदराबाद 29 22
अहमदाबाद 36 29
पुणे 31 21
जयपुर 42 22
लखनऊ 40 29

जैसलमेर में सूर्य का प्रचंड प्रकोप, तापमान 45 डिग्री पार

राजस्थान के जैसलमेर में सूर्य देवता अपने तीखे और तल्ख तेवर दिखा रहे हैं। इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। शहर की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा है और लोग दिन के समय घरों में दुबककर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिससे जिले में सतर्कता और भी बढ़ा दी गई। दिन के साथ-साथ रातों में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही, जिससे आमजन बुरी तरह प्रभावित हैं।

यूपी के मौसम का हाल जानिए

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आगामी 15 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी के चलते लू में गिरावट आने के आसार हैं। 14 जून को प्रदेश में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में बारिश के आसार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी उत्तराखंड का मौसम बदला रहा और पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!