• लाइव खबर अब तक न्यूज़

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा: लिफ्ट आई समझकर बढ़ाया कदम, खुली शाफ्ट में गिरी बुजुर्ग महिला; मौत

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा: लिफ्ट आई समझकर बढ़ाया कदम, खुली शाफ्ट में गिरी बुजुर्ग महिला; मौत

Hyderabad Lift Accident: आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, शुक्रवार को खैरताबाद के आनंद नगर कॉलोनी में भावना अपार्टमेंट में एक 57 साल की महिला की लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई. पीड़ित की पहचान आंध्र प्रदेश की रहने वाली राधा (58) के रूप में हुई, जो अपनी बेटी तुलसी और दामाद सेशु के साथ बिल्डिंग में रहती थी.

पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने 13 महीने छोटे पोते के साथ लिफ्ट इस्तेमाल करने के लिए बटन दबाया. लिफ्ट चैंबर के फ्लोर पर पहुंचने से पहले ही दरवाजा खुल गया. यह सोचकर कि लिफ्ट आ गई है, वह आगे बढ़ी और खुली शाफ्ट में गिर गई. उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लिफ्ट खुली होने से हुआ हादसा

सूचना मिलने पर, खैरताबाद पुलिस मौके पर पहुंची, बॉडी को शाफ्ट से निकालकर मोर्चरी में रखवाया. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज चल रहा है. वहीं एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने घटना का जानकारी देते हुए कहा कि खैरताबाद के आनंद नगर कॉलोनी में स्थित भावना अपार्टमेंट में एक 57 साल की महिला की लिफ्ट में गिरने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि महिला जैसे ही लिफ्ट में जाने के लिए आगे बढ़ी तो वह सीधे नीचे जा गिरी. प्रारंभिक जांच में जाने आया है कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ है. खुली शाफ्ट में गिरने से महिला की मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है. मृतक महिला के साथ एक नाबालिग भी था, जिसे गंभीर चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!