• लाइव खबर अब तक न्यूज़

टॉपर बनी, लेकिन हार गई जिंदगी… ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर ने छीन ली छात्रा की जान, सल्फास खाकर किया सुसाइड

टॉपर बनी, लेकिन हार गई जिंदगी… ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर ने छीन ली छात्रा की जान, सल्फास खाकर किया सुसाइड

Panna student suicide: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है, ​जहां एक तरफ कॉलेज टॉप करने की खुशियां मनाई जा रही थीं, तो वहीं दूसरी तरफ ब्लैकमेलिंग के काले साए ने एक होनहार छात्रा की जिंदगी छीन ली. घटना से मृतका के परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उन्होंने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लोढ़ा पुरवा गांव में 22 वर्षीय सृष्टि मिश्रा ने बीएससी फाइनल ईयर में कॉलेज टॉप करने के अगले ही दिन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. ​परिजनों का आरोप है कि भीना निवासी बरखू ठाकुर वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था. सृष्टि के पिता सुरेश मिश्रा ने उसके परिवार वालों से भी इस संबंध में शिकायत थी थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं जा रहा था.

छात्रा ने खाया सल्फास

​पिता का आरोप है कि जब घर के लोग खेत या काम के सिलसिले में बाहर जाते, आरोपी उनके घर धमक जाता और बेटी पर बात करने का दबाव बनाता था. बात न करने पर वह ‘वीडियो वायरल करने’ और ‘बदनाम करने’ की लगातार धमकियां देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इसी बीच शुक्रवार शाम उसने छात्रा ने जहरीला पदार्थ सल्फास खा लिया. पिता ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब घर लौटे तो सभी लोग छत पर बैठे थे.

ये भी पढ़ें: चोरी की नीयत से घुसा, कत्ल कर भागा: जबलपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या का किया खुलासा

रीवा ले जाते समय मौत

इसी दौरान सृष्टि को अचानक उल्टियां होने लगीं. उल्टी में से सल्फास की बदबू आने पर परिवार वाले काफी घबर गए. पिता ने जब बेटी से सख्ती से पूछा तो उनसे बताया कि मैंने सल्फास खा लिया है. वह उसे तुरंत पहले अजयगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल और फिर हालत बिगड़ने पर पन्ना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. आज 6 जून का रास्ते में उसकी मौत हो गई.

‘आरोपी को फांसी की सजा मिले…’

जिला अस्पताल में रोते-बिलखते पिता सुरेश मिश्रा ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, मेरी बेटी तो चली गई, लेकिन आरोपी को फांसी की सजा मिले. अजयगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट- राकेश पाठक/पन्ना)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!