महाराजगंज (विनय त्रिपाठी): नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोर कमेटी द्वारा सर्वसहमति से श्रीनाथ धर दुबे को जनपद महराजगंज से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा आज की गई, जिससे संगठन के स्थानीय नेतृत्व को और अधिक मजबूती मिलेगी।
संगठन की मजबूती में अहम योगदान-
नरेंद्र मोदी विचार मंच के (उत्तर प्रदेश) प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने इस अवसर पर दुबे का स्वागत किया और उनके नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “हमें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप तन, मन, धन और जीवन से हमारे प्राणप्रिय भारत के पुनर्निर्माण में प्रमाणिकता और पारदर्शिता से कार्य करेंगे। आपके प्रयास निश्चित रूप से हमारे स्वप्न ‘परम वैभव भारत’ को साकार करेंगे।“
संगठनात्मक दिशा और आगामी योजनाएँ-
श्रीनाथ धर दुबे की जनपद महराजगंज से जिलाध्यक्ष बनाये जाने से मंच की संगठनात्मक मजबूती और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय श्री दुबे अब अपने नेतृत्व कौशल और अनुभव का उपयोग संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में करेंगे।
उनकी नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएँ दीं और इस निर्णय को एक सकारात्मक बदलाव बताया।