महराजगंज के डीएम और एसपी ने सोनौली सीमा का किया निरीक्षण, सीमा सुरक्षा पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा, एसएसबी और पुलिस तथा नेपाल के अधिकारियों के साथ की चर्चा-

महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल)। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महराजगंज के नवनियुक्त जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने रविवार को सोनौली सीमा का दौरा किया। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ गहन समीक्षा करते हुए आने-जाने वाले यात्रियों की जांच प्रक्रिया को परखा और संबंधित अधिकारियों से बारीकी से जानकारी प्राप्त की।

 

Whatsapp image 2025 06 01 at 16. 03. 55 25c3bf1b

 

सीमा सुरक्षा का व्यापक निरीक्षण

रविवार दोपहर लगभग 1 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीना सोनौली पहुंचे। जिलाधिकारी का यह दौरा उनके पदभार ग्रहण के बाद पहली बार था जब वे नेपाल सीमा पर पहुंचे और जमीनी हालात का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीमा पर सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपस्थित जवानों से संवाद किया और उनके अनुभवों को सुना।

 

Whatsapp image 2025 06 01 at 16. 03. 55 6e031d92

 

यात्रियों की चेकिंग प्रक्रिया का लिया जायजा

डीएम और एसपी ने भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने-जाने वाले यात्रियों की जांच प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सीमा पार करने वाले सभी नागरिकों की सही तरीके से पहचान हो और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

 

Whatsapp image 2025 06 01 at 16. 03. 55 dd02aa9f

 

एसएसबी और पुलिस तथा नेपाल के अधिकारियों संग उच्चस्तरीय बैठक

निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एसएसबी तथा स्थानीय पुलिस तथा नेपाल के उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था व अवैध गतिविधियो और सुरक्षा की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय बढ़ाने और तकनीकी निगरानी को मजबूत करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान नौतनवा क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी, सोनौली थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, सोनौली चौकी प्रभारी बृजभान यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस और एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सीमा पर चौकसी में कोई कोताही न बरती जाए और स्थानीय स्तर पर जनसहयोग लेते हुए सतर्कता बनाए रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!