Drishyam 3 Box Office Collection Day 15: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं. इस दौरान फिल्म का कलेक्शन काफी बढ़िया गया है. हालांकि फिल्म जबरदस्त हाइप के बाद भी कोई आश्चर्यजनक कमाल नहीं दिखा सकी है. जिस तरह की शुरुआत इस फिल्म ने की थी उसे देखकर ऐसा माना जा रहा था कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा देगी. लेकिन भारत में इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स ही मिला है. लेकिन विदेशों में इसकी कमाई जरूर आश्चर्यचकित कर देने वाली रही है. फिल्म ने भारत में तो 100 करोड़ से ज्यादा कमाए ही हैं साथ ही विदेशों में भी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म का 15 दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 230.47 करोड़ रुपये का हो चुका है.
मोहनलाल की इस फिल्म फ्रेंचाइजी ने शुरू से ही सक्सेस का स्वाद चखा है. इसके पहले दोनों पार्ट्स को अपार सफलता मिली थी. वहीं इसी के तर्ज पर अजय देवगन की भी दोनों फिल्में बड़ी हिट रही थीं. इसके बाद तीसरे पार्ट की ओर रुख करें तो मोहनलाल की ये फिल्म मौजूदा समय में सिनेमाघरों में लगी हुई है और अपना काम बेखूबी कर रही है.
भारत और विदेश में दृश्यम 3 ने कितने कमाए?
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो दृश्यम 3 फिल्म ने मौजूदा समय में नेट कलेक्शन के मामले में 102.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 119.22 करोड़ रुपये का हो चुका है. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 111.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. इस लिहाज से देखा जाए तो इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 230.47 करोड़ रुपये का हो गया है. इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये का है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने बजट के मुकाबले अच्छा कलेक्शन कर के दिखा दिया है.
राम चरण की पेद्दी कहीं खेल ना बिगाड़ देर
राम चरण की फिल्म पेद्दी की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही धमाकेदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. इसका बजट 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है. लेकिन इसके मुकाबले फिल्म ने पहले दिन ही 112 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में फिल्म जिस स्पीड से कलेक्शन कर रही है ये बहुत जल्द ही अपना बजट निकाल ले जाएगी. वहीं इस फिल्म के आने के साथ ही मोहनलाल की दृश्यम 3 की भी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.
बीते गुरुवार इस फिल्म ने अपने किसी भी दिन की सबसे धीमी कमाई की है. फिल्म बड़ी मुश्किल से 1 करोड़ का कलेक्शन कर सकी है. ऐसे में पेद्दी के आने के बाद जरूर ही मोहनलाल की दृश्यम 3 को नुकसान झेलना पड़ सकता है. जिससे इसकी कमाई के 300 करोड़ तक पहुंचने की संभावनाओं पर भी पूर्ण विराम लग जाएगा. लेकिन फिल्म अपने कलेक्शन को 250 करोड़ रुपये तक पहुंचा सकती है.

