नौतनवा: श्री परशुराम जयंती की तैयारी हेतु बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन

नौतनवा/महराजगंज। जनपद के नौतनवा नगर स्थित माँ बनैलिया मंदिर परिसर में आगामी भगवान परशुराम जयंती के भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए नई समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

19 अप्रैल को मनेगी जयंती: हवन-पूजन और भव्य आरती की तैयारी

बैठक का मुख्य केंद्र आगामी 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाने वाली भगवान परशुराम जयंती रही। उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं ने जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले हवन-पूजन, श्रृंगार आरती और विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। समाज के प्रबुद्ध जनों ने कार्यक्रम को आकर्षक और श्रद्धापूर्ण बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जन्मोत्सव को पूरे उत्साह, श्रद्धा और व्यापक सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया जाएगा।

वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु ‘भगवान श्री परशुराम मंदिर सेवा समिति पूर्वांचल उत्तर प्रदेश’ की नई टीम का गठन किया गया है। इसमें संरक्षक मंडल के रूप में पूर्व प्रमुख राम आधार दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, समाजसेवी ज्वाला प्रसाद शुक्ला, संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय, दीपक त्रिपाठी बाबा, राजन पाण्डेय, अधिवक्ता गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विजय शुक्ला, अश्वनी दुबे और सुनील त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी के प्रमुख दायित्वों में अनिल त्रिपाठी उर्फ रवि त्रिपाठी को अध्यक्ष, आनन्द प्रकाश दुबे उर्फ विकास दुबे को महामंत्री संगठन और अवधेश चौबे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शैलेश पाण्डेय उर्फ बंटी बाबा और संतोष पाण्डेय रगड़गंज को सौंपी गई है।

विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

समिति ने संगठन को मजबूती देने के लिए उपाध्यक्ष पद पर अंबिका चौबे व राहुल दुबे और मंत्री पद पर अवध किशोर मिश्रा, उमेश मणि त्रिपाठी, प्रिंस पाण्डेय व नितेश मिश्रा को जिम्मेदारी दी है। मीडिया प्रबंधन के लिए आकाश पाण्डेय और कृष्ण मोहन त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। आध्यात्मिक कार्यों के लिए मुख्य पुजारी जितेंद्र पाण्डेय बाबा और सह पुजारी बिपिन तिवारी का चयन हुआ है। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया, विधि सलाहकार और मंदिर निगरानी पद हेतु इन लोगो को आदर्श पाण्डेय, गोलू पाठक, विनय त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, रिंकू दुबे, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, सक्षम मणि त्रिपाठी, रोहित दुबे, आलोक,  पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी पदानुसार पद देकर घोषणा की गई।

बैठक के समापन पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद ब्राह्मण बंधुओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!