• लाइव खबर अब तक न्यूज़

Car Tyre Care: गर्मी में ऐसे रखें कार के टायरों का ध्यान, अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी लाइफ और सेफ्टी

Car tyre care: गर्मी में ऐसे रखें कार के टायरों का ध्यान, अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी लाइफ और सेफ्टी

कार के टायर आपकी गाड़ी का सबसे जरूरी हिस्सा होते हैं, क्योंकि इन्हीं पर पूरी गाड़ी का वजन और सड़क का दबाव रहता है. लेकिन अक्सर लोग इनकी देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं. खराब सड़कें, गड्ढे और तेज गर्मी टायरों को जल्दी खराब कर सकते हैं. अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो टायरों की लाइफ बढ़ सकती है और आपकी ड्राइविंग भी सुरक्षित बन सकती है.

सही टायर प्रेशर बनाए रखना जरूरी

टायर में हवा का सही प्रेशर होना बहुत जरूरी है. अगर हवा कम होगी तो टायर जल्दी घिसते हैं और माइलेज भी कम हो जाता है. वहीं ज्यादा हवा होने पर टायर बीच से खराब होने लगते हैं और गाड़ी का संतुलन भी बिगड़ सकता है. इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करें। हमेशा ध्यान रखें कि हवा तब ही भरें जब टायर ठंडे हों.

व्हील अलाइनमेंट की जांच करवाएं

खराब सड़कों और गड्ढों के कारण गाड़ी के पहियों का संतुलन बिगड़ सकता है. अगर स्टीयरिंग टेढ़ा लगे या गाड़ी एक तरफ खिंचने लगे, तो ये अलाइनमेंट खराब होने का संकेत है. ऐसी स्थिति में तुरंत सर्विस सेंटर जाकर जांच करवाना जरूरी है, नहीं तो टायर असमान रूप से घिस सकते हैं.

ड्राइविंग स्टाइल में सुधार करें

तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना, अचानक ब्रेक लगाना या तेज मोड़ लेना टायरों को जल्दी खराब करता है. धीरे और संतुलित ड्राइविंग न सिर्फ टायरों की उम्र बढ़ाती है, बल्कि सुरक्षा भी बेहतर करती है.

टायर की बाहरी सतह की जांच करें

कई लोग सिर्फ टायर का ऊपरी हिस्सा देखते हैं, लेकिन साइडवॉल यानी किनारे भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. यहां कट, दरार या फूलने जैसी समस्या खतरनाक हो सकती है. इसलिए समय-समय पर पूरी तरह से टायर की जांच करें.

गर्मी में अतिरिक्त सावधानी रखें

तेज गर्मी में सड़क का तापमान बहुत बढ़ जाता है, जिससे टायर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे टायर फटने का खतरा भी बढ़ जाता है. कोशिश करें कि गाड़ी छांव में पार्क करें और लंबे सफर के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लें ताकि टायर ठंडे हो सकें.

इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने टायरों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और अनचाहे खर्च से भी बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हुंडई ने बढ़ाए दाम! ₹5.80 लाख वाली SUV अब हो गई महंगी, देखें नई कीमतें

2 लाख रुपये से कम में आते हैं ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, पावर और स्टाइल दोनों में जबरदस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!