• लाइव खबर अब तक न्यूज़

अब जो आर्थिक तूफान आएगा, उसका झटका युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा: राहुल गांधी

रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अब जो आर्थिक तूफान आने वाला है, उसका झटका अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को नहीं लगेगा, बल्कि वह उप्र के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे गांधी ने कहा “बहुत-बहुत मुश्किल समय आने वाला है।

 

 

रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “जो आर्थिक झटका अब आने वाला है, वह अदाणी, अंबानी और मोदी को नहीं लगेगा। यह उत्तर प्रदेश और देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों को लगेगा और, यह इस तरह से लगेगा, जैसा पिछले कई सालों में नहीं हुआ है।” उन्‍होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा ”इसलिए, बहुत-बहुत मुश्किल समय आने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय वह देश से कह रहे हैं कि विदेश यात्राओं पर न जाएं और खुद पूरी दुनिया के चक्कर काट रहे हैं। इससे पहले दिन में, राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उप्र कांग्रेस प्रमुख अजय राय, राज्यसभा के पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उनके स्वागत के लिए जमा हुए थे। यहां से, गांधी रायबरेली के लिए रवाना हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!