पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर BJP ने मुहर लगा दी है। वह 9 मई को कोलकाता में शपथ लेंगे।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। BJP की अहम बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है और अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। जानकारी के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री @AmitShah ने ममता बनर्जी को उन्हीं की गृह सीट भवानीपुर से हराने वाले श्री @SuvenduWB को सर्वसम्मति से बंगाल विधानमंडल दल का नेता घोषित किया। pic.twitter.com/w5zMQp0O7F
— BJP (@BJP4India) May 8, 2026
बताया जा रहा है कि अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। इसके बाद पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। अब पूरे राज्य की नजरें 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।
𝐀 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐦𝐢𝐥𝐞𝐬𝐭𝐨𝐧𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐖𝐞𝐬𝐭 𝐁𝐞𝐧𝐠𝐚𝐥’𝐬 𝐩𝐨𝐥𝐢𝐭𝐢𝐜𝐚𝐥 𝐥𝐚𝐧𝐝𝐬𝐜𝐚𝐩𝐞. 🇮🇳
Shri Amit Shah officially announces Shri Suvendu Adhikari as the leader of the BJP legislative party in Bengal.
The journey toward a new era begins now! 🪷 pic.twitter.com/3D6ARwMEcd
— BJP (@BJP4India) May 8, 2026
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
दिलचस्प बात यह है कि 9 मई को ही रवींद्र जयंती भी मनाई जाती है। ऐसे में राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह दिन बंगाल के लिए खास माना जा रहा है।
दो डिप्टी सीएम को लेकर भी चर्चाएं तेज
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दो नए डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल पार्टी की ओर से केवल शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की जानकारी सामने आई है। अब सबकी नजरें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और संभावित नई टीम पर बनी हुई हैं।

