महराजगंज, 09 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। थाना कोतवाली, महिला थाना, थाना कोठीभार एवं थाना फरेंदा की मिशन शक्ति टीमों तथा एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख कस्बों, बाजारों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के दिशा-निर्देश पर संचालित इस अभियान में मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों, योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।


थाना कोतवाली: कस्बों व सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता
थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम एवं महिला थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख कस्बों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

थाना कोठीभार: विद्यालयों में बच्चों को किया जागरूक
थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विद्यालयों तथा अन्य स्थानों पर बच्चों को मिशन शक्ति सशक्तिकरण के संदर्भ में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ सहित मिशन शक्ति की अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

थाना फरेंदा: थाना क्षेत्र में हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार
थाना फरेंदा की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा भी थाना क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति सशक्तिकरण से जोड़ने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भी महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं मिशन शक्ति की समस्त कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
चारो थाना क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपायों से भी अवगत कराया गया। पुलिस टीमों ने उन्हें प्रोत्साहित किया कि किसी भी आपात स्थिति में वे महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर निःसंकोच संपर्क करें। यह अभियान जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस प्रशासन के सतत प्रयासों का अंग है।

