नौतनवा/ महराजगंज (आनन्द श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के पश्चात दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
आबकारी अधिनियम के मामले में गिरफ्तार-
गिरफ्तार किए गए पहले अभियुक्त की पहचान दीनानाथ पुत्र रामसुंदर (लगभग 42 वर्ष), निवासी चकदह खास, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। इनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 10756/24, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वारंट जारी था। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गंभीर आपराधिक धाराओं में वांछित की गिरफ़्तारी-
दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामचंदर पुत्र संतराज (52 वर्ष), निवासी चकदह टोला मनिकापुर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में की गई है। इनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 566/2013, धारा 354घ तथा 376 भारतीय दंड विधान के तहत न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। इन्हें भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, थाना नौतनवा के नेतृत्व में संपन्न हुई। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अभिनव पटेल, हेड कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल राजन यादव, कांस्टेबल राकेश भारती और कांस्टेबल अरविंद कन्नौजिया शामिल रहे।

