नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाबली हनुमान जी को नमन करते हुए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित कीं। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावपूर्ण पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं और महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।
भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥ pic.twitter.com/uRHJbfJnH3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2026
PM मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषितम्
इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी सोशल मीडिया पर साझा किया — “मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥” — जिसका भाव है कि श्रीराम के दूत हनुमानजी मन के समान तीव्रगामी, वायु के समान वेगवान, जितेंद्रिय, बुद्धिमानों में अग्रगण्य, पवन पुत्र और वानर सेना के नायक हैं — ऐसे महावीर के चरणों में शीश नवाता हूं।
सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली! pic.twitter.com/5pp2tqCYob
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2026
प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर की तस्वीर भी की साझा
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए तथा पवन पुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और अधिक बढ़े। उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष के साथ किया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए हनुमान जन्मोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं अर्पित कीं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, बल, बुद्धि और विद्या के दाता संकट मोचन हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा आरोग्यता का वास हो — यही उनकी प्रार्थना है।

