पीएम मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। 11 हजार 200 करोड़ रुपये की लागत और सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाले इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान होगा बल्कि नए रोजगार और व्यापार के जरिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा की किस्मत भी बदल देगा। 

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:30 बजे नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन प्रणालियों के निर्बाध जुड़ाव के साथ बहु-मोडल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। हवाई अड्डे में एक बहु-मोडल कार्गो हब भी शामिल है, जिसे प्रति वर्ष 2.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक माल ढुलाई के लिए तैयार किया गया है, इस क्षमता को लगभग 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है। 

हवाई अड्डे की प्रारंभिक यात्री संचालन क्षमता 12 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (एमपीपीए) होगी, जिसे 70 मिलियन एमपीपीए तक बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!