• लाइव खबर अब तक न्यूज़

मुजफ्फरनगर में था यूपी सिपाही भर्ती एग्जाम, गूगल मैप ने 4 कैंडिडेट को पहुंचाया शामली, छूट गई परीक्षा

UP Police सिपाही भर्ती के लिए इन दिनों लिखित परीक्षा जारी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) की तरफ से प्रदेशभर में 8, 9 और 10 जून को लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. प्रत्येक दिन दो पालियों में पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसके अंतिम एक अजब-गजब मामला सामने आया है. प्रदेश के 4 कैंडिडेट्स को मुजफ्फरनगर में परीक्षा देने जाना था. मसलन, UPPBPB की तरफ से लिखित परीक्षा के लिए 4 कैंडिडेट्स को मुजफ्फरनगर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था. यहां परीक्षा देने के लिए चारों कैंडिडेट्स घर से निकले भी थे, लेकिन वह मुजफ्फरनगर पहुंचने के बजाय शामली पहुंच गए थे.

आइए, पूरा मामला विस्तार से समझते हैं. जानते हैं कि ये चाराें कैंडिडेट्स कहां के रहने वाले थे. इस मामले से जुड़े सभी अपडेट्स पर विस्तार से बात करते हैं.

गूगल मैप ने मुजफ्फरनगर की जगह पहुंचाया शामली

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स के गलत जगह पहुंचाने के मामला का सामना खुद मुजफ्फरनगर पुलिस ने सार्वजनिक किया है. मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हापुड़ और गाजियाबाद के 2-2 कैंडिडेट्स को सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर स्थितदीप चंद्र नैन इंटर कॉलेज में बनाए गया परीक्षा केंद्र आंवटित किया गया था. पुलिस के मुताबिक इन 4 कैंडिडेट्स ने जो शिकायत पत्र दिया है, उसमें ये बताया गया है कि वह गूगल मैप की मदद से मुजफ्फरनगर के लिए निकले थे जिसके तहत उन्होंने परीक्षा केंद्र का नाम गूगल मैप में डाला था. गूगल मैप की मदद से उन्होंने यात्रा की वह और वह शामली पहुंच गए. इस वजह से उनका एग्जाम छूट गया.

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा है कि प्रति दिन दो पालियों में इस परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं हो रही हैं, लेकिन ये इस तरह का पहला मामला है. पुलिस ने कहा है कि इन कैंडिडेट्स के साथ ऐसा क्यों हुआ. इस संबंध में गूगल से पूछताछ करेंगे.

एडमिड कार्ड में परीक्षा केंद्र की लोकेशन QR कोड शामिल किया जाए

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में गूगल मैप के जरिए रास्ता भटकने वाले चारों कैंडिडेट्स की शिकायत पर मुजफ्फरनगर पुलिस एक्शन मोड में आ गई. पुलिस के मुताबिक शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है, जिसके तहत UPPBPB को मामले से अवगत कराया गया है. साथ ही भर्ती बोर्ड को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन का QR कोड शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों.

Source link

error: Content is protected !!