• लाइव खबर अब तक न्यूज़

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 में पूरी दमदारी से लड़ेंगे चुनाव… करणी सेना के सूरज पाल का ऐलान

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होकर कई दावे किए है. एक न्यूज़ चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो सनातन और राष्ट्र के साथ हिंदुत्व की बात करेगा वही देश पर राज करेगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्मू ने करणी सेना बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में करणी सेना पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी.

उन्होंने कहा हिंदुओं को जातियों में बांटने वाले हिंदू-मुस्लिम की नफरती राजनीति करने वालों को जवाब देने का समय आ गया है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू शाहजहांपुर महानगर स्थित अटल ऑडिटोरियम में प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बोल रहे थे. जहां उन्होंने निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी को जमकर लताड़ा लगाई.

उन्होंने कहा एक पार्टी का पुराना नारा है तिलक तराजू और तलवार इनको मारो जूते चार. तो वहीं दूसरी पार्टी सिर्फ गोल टोपी वालों की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को पसंद करते हैं, लेकिन करणी सैनिकों पर फर्जी मुकदमे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम राष्ट्रवाद हिंदुत्व और सनातन की बात करने वालों के साथ हैं, लेकिन झूठे वादे हिंदू मुस्लिम की राजनीति और जातियों में बांटने वालों को सबक सिखाने का भी काम करेंगे.

हिंदू मुस्लिम की नफरती राजनीति करने वालों को जवाब दिया जाएगा- अभिनव सिंह

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान पर मोहर लगाते हुए कहा कि अब ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य दलित पिछड़ा इन सभी को जातियों में बांटने की जो राजनीति की जा रही है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हिंदू मुस्लिम की नफरती राजनीति करने वालों को जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा हमारे बाप दादाओ ने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया. लेकिन हमें क्या मिला? अब 2027 में हम अपना हक लेकर रहेंगे.

सवर्णों के साथ भेदभाव खामियाजा भुगतना पड़ेगा

उन्होंने कहा सिर्फ UGC ही नहीं सवर्णों के साथ जो भेदभाव किया जा रहा है उसका खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा. करणी सेना पूरी दमदारी के साथ आगामी चुनावी मैदान में उतरने वाली है.

Source link

error: Content is protected !!