• लाइव खबर अब तक न्यूज़

Ramayan: कभी ‘रावण’, तो कभी बना ‘नागराज’… अब ‘रामायण’ में यश के नाना का रोल करेगा 54 साल का एक्टर

Ramayan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनाया जा रहा है. जिसका बजट खुद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ही कंफर्म किया था. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा. वहीं, 2027 में दूसरी फिल्म रिलीज होगी. कुछ वक्त पहले ही पता लगा था कि फिल्म में टीवी के खूंखार विलेन चेतन हंसराज भी हैं. जो यश के किरदार रावण के नाना का रोल करने वाले हैं.

 

 

खूंखार विलेन चेतन हंसराज टीवी का जाना-माना चेहरा हैं. वो टीवी के अलावा फिल्मों में भी दिख चुके हैं. 1980 में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत की थी. अबतक वो 250 से ज्यादा एड फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं.

 

 

दरअसल एक्टर की पहली फिल्म’ कूक डू कू’ थी, जिसे 1984 में फ्रांस में चाइल्ड फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था. यहां तक कि वो बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में युवा बलराम का रोल भी कर चुके हैं.

 

 

चेतन हंसराज टीवी के पॉपुलर शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं. उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इंस्पेक्टर मान सिंह चौहान का रोल किया था. साथ ही ‘कहानी घर घर की’ में शशांक ‘साशा’ गर्ग के किरदार में दिखे थे.

 

 

दरअसल 2018 में स्टार भारत पर आए ‘राधाकृष्ण’ में भी रावण का किरदार निभा चुके हैं. एक्टर को इसके अलावा नागराज और ड्रैकुला का रोल करते भी देखा गया है. साथ ही नॉन फिक्शन शोज में उन्होंने हिस्सा लिया है. जिसमें नच बलिए, लॉक अप और फियर फैक्टर शामिल है.

 

 

चेतन हंसराज ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. वो साल 2004 में फिल्म Assambhav में दिखे थे. जिसके बाद ‘बॉडीगार्ड’, ‘हीरो’, ‘बिग ब्रदर’, ‘द पावर’ भी लिस्ट में शामिल है. अब वो ‘रामायण’ का हिस्सा हैं, जिसमें रावण के नाना सुमाली का रोल कर रहे हैं. साथ ही वो 6 और किरदार निभाने वाले हैं, जिसका खुलासा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!