अयोध्या में रन फॉर राम मैरेथॉन में दौड़े हजारों लोग, तीन श्रेणियों में पूरी हुई दौड़

अयोध्या: अयोध्या धाम इस बार भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैथरान का गवाह बना। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आज 13 अप्रैल को रन फॉर राम मैरेथॉन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में धावक पहुंचे। पिछले वर्ष भी रामनगरी में इस मैराथन का आयोजन हुआ था जिसमें नाइजीरिया के चार अंतरराष्ट्रीय धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस बार करीब 30 हजार लोगों के इस मैराथन में प्रतिभाग किया है। इसमें यूपी सहित अन्य कई राज्यों के महिला और पुरुष धावक शामिल रहे।

इसका आयोजन क्रीड़ा भारती की ओर से किया गया। क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी अवनीश सिंह भी मौजूद रहे। क्रीड़ा भारती के अयोध्या महानगर अध्यक्ष शांतनु सिंह ने बताया कि अयोध्या में रन फार राम विगत तीन साल से हो रही है। इस बार 13 अप्रैल को राम पथ पर रन फॉर राम का आयोजन हुआ। अयोध्या भजन संध्या स्थल पर 11 और 12 अप्रैल को खो-खो कबड्डी, वॉलीबाल और बॉस्केट बाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें महिला एवं पुरूष दोंनो ने प्रतिभाग किया। पड़ोसी जिलों से भी खिलाड़ी शामिल हुए।

उन्होंने बताया रन फॉर राम मैराथन तीन श्रेणी तीन, 10 और 21 कि.मी. की रही। अयोध्या के नयाघाट लता मंगेश्कर चौक से शुरू होकर रिकाबगंज चौराहे तक आई और फिर यहीं से वापस नयाघाट तक गई। यह 21 किलोमीटर की दौड़ थी। यह सुबह चार बजे से प्रारंभ की गई। इसके अलावा तीन किलोमीटर की दौड़ धर्मपथ पर करवाई गई और 10 कि.मी. की दौड़ रामपथ पर साहबगंज तक आकर वापस नयाघाट तक गई। इस दौड़ में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। इस मैराथन के आयोजन में क्रीड़ा भारत के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी शामिल रहा।

महानगर अध्यक्ष सिंह ने बताया कि दौड़ में पिछली बार चार अंतरराष्ट्रीय धावक नाइजीरिया से आए थे और 22 राज्यों के लोगों ने प्रतिभाग किया था। धावकों को प्रोत्साहन के रूप में एक जर्सी, मेडल और प्रमाण पत्र तथा रेस के दौरान इलेक्ट्रोल और उपहार दिया गया। इसका उद्देश्य यही है कि सभी स्वस्थ्य रहें। उन्होंने बताया कि यहां 14 कि.मी. की परिक्रमा तो होती ही है। लेकिन विश्व स्तर पर मैराथन को भी जोड़ना है । इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। यह अयोध्या से आरंभ हुई। रन फॉर राम को अन्य शहरों में भी करवाई गई। आने वाले समय में रन फॉर राम देश भर में कराये जाने का लक्ष्य है। इसका मकसद क्रीड़ा भारती से लोगों को जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!