भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी डीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, नेपाल लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों संग की बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनौली/महराजगंज: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंघल ने महराजगंज जिले की सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसबी महानिदेशक संजय सिंघल ने भारतीय और नेपाली अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी डीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 2

 

सीमा सुरक्षा को लेकर निर्देश

डीजी संजय सिंघल ने एसएसबी सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को भारत–नेपाल सीमा पर पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नेपाल में होने वाले चुनाव की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त जांच अभियान चलाने को कहा।

 

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी डीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 3

 

सघन जांच और पेट्रोलिंग

निर्देशों के बाद सोनौली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस के जवान सीमा क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात दिखाई दे रहे हैं। नेपाल से भारत और भारत से नेपाल आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है, साथ ही नियमित पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसका उद्देश्य किसी भी देशविरोधी या असामाजिक तत्व को सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करने से रोकना है।

 

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी डीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 4

 

भारत–नेपाल संबंधों पर जोर

एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध मजबूत और मैत्रीपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई है और सीमा पर कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *