नौतनवा तहसील परिसर में स्थित शिव मंदिर में समरसेबल पंप का हुआ शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने किया लोकार्पण-

 

 

 

नौतनवा (महराजगंज)। नौतनवा तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं तथा तहसील में आने वाले लोगो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समरसेबल पंप लगाया गया है। इसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर किया। यह पंप मंदिर तथा तहसील परिसर में जल आपूर्ति की सुविधा को बेहतर बनाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ और साफ-सफाई के कार्यों में तथा तहसील में आने वाले लोगो के लिए सहूलियत होगी।

 

पूजन-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र वैदिक मंत्रों के साथ हुई, जिसके बाद उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने विधिवत पूजा कर समरसेबल पंप का शुभारंभ किया।

 

समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

समारोह में ऋषि जायसवाल, रिंकू जायसवाल, पूर्व हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे, उमाकांत जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!