योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 1,519 करोड़ की ग्रीन कॉरिडोर परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले — सक्षम नेतृत्व से विकास पथ पर अग्रसर है भारत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद भारत सक्षम नेतृत्व के बल पर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। यह उद्गार उन्होंने लखनऊ में 1,519 करोड़ रुपये की ग्रीन कॉरिडोर परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा जारी

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आप देख ही रहे होंगे कि एक युद्ध छिड़ गया है। दुनिया में आर्थिक उथल-पुथल का माहौल है और इन परिस्थितियों में भी हमारा देश अपनी विकास यात्रा पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है — क्योंकि देश के पास सक्षम और कुशल नेतृत्व है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व यह सुनिश्चित कर रहा है कि विकास की गति को तेज करते हुए देश की प्रत्येक आवश्यकता को पूरा किया जाए।

ग्रीन कॉरिडोर से यात्रा समय में आएगी उल्लेखनीय कमी

मुख्यमंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर परियोजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे लखनऊ शहर में यात्रा का समय उल्लेखनीय रूप से कम होगा। उन्होंने बताया कि जिन मार्गों पर पहले 15 मिनट से लेकर एक घंटे तक का समय लगता था, अब वही दूरी मात्र 10 से 15 मिनट में तय की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!