महराजगंज: नौतनवा पुलिस ने आबकारी अधिनियम में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नौतनवा/महराजगंज (आनन्द श्रीवास्तव): जनपद के नौतनवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में वारंटी रामअवध  को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। यह गिरफ्तारी एनबीडब्ल्यू (NBW) मुकदमा संख्या 12880/2024, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारंटी रामअवध पुत्र गया यादव, निवासी ग्राम गनेशपुर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 36 वर्ष, को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में की गई। गिरफ्तारी थाना नौतनवा पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव और हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव शामिल रहे। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के पालन एवं लंबित वारंटियों के विरुद्ध चल रही विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!