वार्ड 16 बहादुर शाह नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू, चन्दा देवी ने नारियल फ़ोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

नौतनवा/महराजगंज (नफीस अंसारी): वार्ड संख्या 16 बहादुर शाह नगर के डिहवा टोले में सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य की शुरुआत रविवार 14 दिसंबर 2025 को स्थानीय स्तर पर संपन्न हुई। सड़क निर्माण का शुभारंभ क्षेत्र की महिला निवासी चन्दा देवी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।

चन्दा देवी

कुछ दिन पूर्व नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी वार्ड 16 स्थित बहादुर शाह नगर के डिहवा टोले पर पहुंचे थे। उस समय उन्होंने प्रस्तावित सीसी सड़क और नाली निर्माण के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी दी थी और जनसंपर्क भी किया था। उसी दौरान टोले की एक महिला चन्दा देवी द्वारा सड़क निर्माण कब शुरू होगा, यह सवाल पूछे जाने पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर शिलान्यास का नारियल चन्दा देवी से ही तुड़वाकर कार्य आरंभ कराया जाएगा।

विधायक ऋषि त्रिपाठी की अनुपस्थिति में रविवार 14.12.2025 को उसी आश्वासन के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कराई गई। तय व्यवस्था के अनुसार महिला चन्दा देवी ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और इसके बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा सभाषद चन्दन चौधरी, भाजपा बूथ अध्यक्ष महेंद्र यादव, बूथ कमेटी सदस्य भगवानदास, वार्ड निवासी पूर्णवासी, भगवान दास, सुग्रीम मल्लाह सहित अनेक सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं और सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत के साक्षी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!