गोरखपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया और उसके बाद विशाल एकता पदयात्रा का नेतृत्व किया।
टाउन हॉल से गोलघर तक निकली एकता पदयात्रा
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह एकता यात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ होकर कचहरी चौराहा, गोलघर, गणेश चौक और गोलघर काली मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर इकाई के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री और पदयात्रा का स्वागत किया।
योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल के योगदान को किया नमन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह एकता यात्रा उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रयास का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सशक्त करने में जो योगदान दिया, वह भारत के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सरदार सरोवर डैम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजनाएँ देश को गौरव का अनुभव कराती हैं और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में पूरे देश को प्रेरित करती हैं।
अगर हमारी आस्था, हमारी राष्ट्रीय एकता व अखंडता में बाधा पैदा कर रही है तो हमें अपनी आस्था को एक ओर करना होगा…
कुछ लोगों के लिए आज भी भारत की एकता और अखंडता से बढ़कर उनका मत और मजहब बड़ा हो जाता है… pic.twitter.com/QRFqIqm2Ya
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 10, 2025
नागरिकों की बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरा वातावरण देशभक्ति और एकता के संदेश से गूंज उठा।







