पिता की गर्लफ्रेंड का बेटे ने गला काटा, अवैध संबंध में महिला की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

बिहार के भागलपुर जिले में पिता के अवैध संबंध से तंग आकर बेटे ने महिला की हत्या कर दी। महिला का आरोपी के पिता से अफेयर चल रहा था, जिसका बेटा विरोध करता था। उसने पिता की गर्लफ्रेंड का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात बीते 25 मार्च की है। नवगछिया की परबत्ता थाना पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक नाबालिग लड़के को भी निरुद्ध किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसके पिता का महिला से अवैध संबंध था। वह इसका लगातार विरोध कर रहा था। पहले भी पिता और उसकी प्रेमिका से झगड़ा हो चुका है। 25 मार्च को जब महिला खेत में घास काटने गई तो आरोपी ने धारदार हथियार से उसका गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। रात में उसका शव पुलिस ने बरामद किया।

मृतका के पति के आवेदन पर पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। आरोपी को नवगछिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!