PDA की बुलंद आवाज, न्याय और बराबरी की लड़ाई में साथ… अखिलेश यादव को राहुल गांधी ने ऐसी दी जन्मदिन की बधाई

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है. सपा चीफ के जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से कई आयोजन किए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी हैं.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि PDA की बुलंद आवाज भाई अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें. हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं.

सीएम और डिप्टी सीएम ने दी अखिलेश को बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!. अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी की बधाई स्वीकार की और जवाब में आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद लिख सीएम योगी को शुक्रिया कहा.

यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’ उन्होंने आगे लिखा कि भगवान प्रभु श्री राम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों.

पूर्व सीएम मायावती ने दी अखिलेश को बधाई

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी सपा चीफ अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दीं. उन्होंने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया, समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें.

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी हैं. उन्होंने X पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज, उत्तर प्रदेश से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों! शुभकामनाएं!

सपा प्रमुख के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. पार्टी कार्यालयों पर ढोल नगाड़ों के साथ सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मना रहे हैं.

Source link

Live khabar ab tak add 2
Live khabar ab tak add 1
LIVE KHABAR AB TAK ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK ADD-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!