महराजगंज न्यूज़: नौतनवा तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

नौतनवा/महराजगंज (प्रशांत त्रिपाठी): आज रेवन्यू बार एसोसिएशन, नौतनवा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नौतनवा तहसील के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अरविन्द मालिक रहे। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम न्यायलय नौतनवा न्यायाधीश  बिपुल कुमार यादव, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह तथा नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

नौतनवा तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन न्यूज़-3
नौतनवा तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन न्यूज़-3

 

मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अरविन्द मालिक ने अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, सूर्यनाथ मिश्र और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, सचिव दयानंद यादव, संयुक्त मंत्री प्रभाकर विश्वकर्मा, विनय आनन्द चौधरी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन प्रारंभ किया।

मुख्य अतिथि का संबोधन

जिला न्यायाधीश अरविन्द मालिक ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी भूमिका न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में अत्यंत अहम है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निष्पक्षता, गरिमा और दायित्वबोध के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय से आमजन को बेहतर न्यायिक और राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की बधाई दी।

 

नौतनवा तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन न्यूज़ न्यूज़-2
नौतनवा तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन न्यूज़ न्यूज़-2

 

पदाधिकारियों ने जताई प्रतिबद्धता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ला एडवोकेट ने संगठनात्मक एकता और पेशेवर आचरण को प्राथमिकता देने की बात कही।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने अधिवक्ताओं के बीच समन्वय और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आश्वासन दिया।

समारोह का समापन आपसी संवाद और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। कार्यक्रम को अधिवक्ता समुदाय की सक्रिय सहभागिता और गरिमामय वातावरण के लिए सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *