नौतनवा/महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल)। थाना नौतनवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने वाले आरोपी विनय वरुण पुत्र जोगिंद्र वरुण (19) निवासी गांव बैरवा वनकटवा टोला भरोहिया, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर विधिपूर्वक कार्रवाई कर उसको न्यायालय चालान किया दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गोपनीय सूचना मिलने पर कारवाही की थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी किया और करमहवा तिराहे से आरोपी विनय वरुण को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व
गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक चंदन खरवार, उप निरीक्षक अभिनव पटेल, और कांस्टेबल अरविंद कन्नौजिया ने किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर विधिपूर्वक कारवाही किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। नौतनवा पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ विभन्न संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके तहत कारवाही की जा रही है।