महाराजगंज न्यूज़: रील बनाने के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, ट्रक के सामने किया स्टंट, वाहन सीज कर पुलिस ने दी चेतावनी

 

घुघली/महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल)। थाना घुघली क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई खतरनाक स्टंट विडियो ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया है। वायरल वीडियो में युवक ट्रक के सामने स्टंट करते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। यह दृश्य जहां हैरान करने वाला था, वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर गया।

 

पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान, वाहन सीज कर चालक को दी चेतावनी-

घटना की जानकारी मिलते ही घुघली थाना पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो का विश्लेषण कर पुलिस ने वाहन की पहचान की और तत्परता से कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

चालक को यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए विधिक चेतावनी जारी की गई। साथ ही युवक को भविष्य में ऐसे स्टंट न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई।

 

सड़क पर स्टंट बन सकता है हादसे की वजह: पुलिस प्रशासन की चेतावनी-

पुलिस  ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर ऐसे खतरनाक स्टंट करना न केवल अवैध है, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD-2
LIVE KHABAR AB TAK NEWS ADD
LIVE KHABAR AB TAK NEWS
error: Content is protected !!